मलेशिया में भीषण आग: 1000 घर जलकर खाक |

मलेशिया में भीषण आग: 1000 घर जलकर खाक |

मलेशिया के सबाह राज्य में भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी है l बोर्नियो द्वीप पर लगी इस आग में करीब 1,000 घर जलकर खाक हो गए, जिससे हजारों लोग बेघर हो गए हैं। ड्रोन फुटेज में पूरा इलाका काले धुएं और तेज लपटों में घिरा नजर आ रहा है।

बताया जा रहा है कि तेज हवाओं और घरों के पास-पास होने की वजह से आग तेजी से फैल गई। हालांकि राहत की बात यह है कि इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल, राहत और बचाव कार्य जारी है…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *