भारत दौरे पर आए दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति Lee Jae-myung(ली जे-म्युंग) ने सोमवार को प्रधानमंत्री Narendra Modi और राष्ट्रपति Droupadi Murmu से मुलाकात की। Rashtrapati Bhavan में उनके सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान भारत और दक्षिण कोरिया के बीच विशेष सामरिक साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया गया। यह साझेदारी वर्ष 2010 से दोनों देशों के रिश्तों की मजबूत नींव रही है।

दोनों देशों के बीच रक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी, सेमीकंडक्टर और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होने की उम्मीद है। वर्तमान में द्विपक्षीय व्यापार 30 बिलियन डॉलर से अधिक है। राष्ट्रपति ली जे-म्युंग ने भारत पहुंचने से पहले एक वीडियो संदेश में भारत को तेजी से विकसित हो रहा देश बताते हुए दोनों देशों के उज्ज्वल भविष्य की बात कही। यह दौरा भारत-दक्षिण कोरिया संबंधों को नई ऊंचाई देने वाला माना जा रहा है।

