झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित संयुक्त असैनिक सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 के मद्देनजर शनिवार की रात को हजारीबाग में मानवता की एक सुखद तस्वीर देखने को मिली। झारखंड राज्य के बोकारो जिले के विभिन्न क्षेत्रों से परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थी बस स्टैंड के समीप रुकने की जगह के अभाव में भटक रहे थे। जैसे ही स्थानीय दुकानदार मुन्ना कुमार की नजर इन परीक्षार्थियों पर पड़ी, उन्होंने तत्काल इसकी सूचना हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के लोकसभा सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए रंजन चौधरी ने त्वरित कार्रवाई की और नगर निगम के डिप्टी मेयर अविनाश कुमार यादव से संपर्क कर परीक्षार्थियों के लिए आश्रय गृह उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

सूचना मिलते ही दोनों प्रतिनिधि बस स्टैंड पहुंचे और आश्रय गृह खुलवाकर परीक्षार्थियों के ठहरने की समुचित व्यवस्था कराई। भीषण गर्मी को देखते हुए जब तकनीकी कारणों से आश्रय गृह के पंखे नहीं चले, तो रंजन चौधरी ने तत्काल पैराडाइज रिसॉर्ट के संचालक सोनू कुमार के सहयोग से पंखों का इंतजाम कराया गया। इस त्वरित सहायता से परीक्षार्थियों ने राहत की सांस ली और जनप्रतिनिधियों व स्थानीय सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इधर नगर निगम के डिप्टी में अविनाश कुमार यादव ने आश्रय गृह का निरीक्षण कर जायजा लिया और जल्द ही यहां की कमियों को दूर करने का सकारात्मक पहल करने की बात कही ।

