उकरिद में भव्य कलश यात्रा, हजारों महिलाएं शामिल |

उकरिद में भव्य कलश यात्रा, हजारों महिलाएं शामिल |

दुलमी के उकरिद गांव में 1008 श्री राधा कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश सह मंगला यात्रा निकाली गई ।इसको लेकर पूरे गांव में धार्मिक उत्साह और भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।कार्यक्रम में मुख्यरूप से मौजूद रामगढ़ की पूर्व विधायक सुनीता चौधरी नें विधिवत कलश यात्रा की शुरुआत किये।इस दौरान यज्ञ समिति के लोगों के अलावे हजारों महिलाएं,पुरुष धार्मिक उदघोषों के बीच चिलचिलाती धूप में नाचते गाते नदी के तट पर पहुँचे जहाँ आचार्यों के मंत्रोचार के बीच कलश उठाया गया।मौके पर पूर्व विधायक नें कहा की यह एक ऐतेहासिक धार्मिक आयोजन है

इससे यहाँ राधा कृष्ण की कृपा से सुख,समृद्धि के साथ सामाजिक समरसता को मजबूती मिलेगी।वहीं समिति के अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष आनंद मोहन नें बताया की 17 वर्षों के बाद ऐसा भव्य आयोजन किया जा रहा है इससे ग्रामीणों में अभूतपूर्व उत्साह है ऐसा लग रहा है जैसे हर कोई इस ऐतेहासिक क्षण का गवाह बनना चाहता है।आगे बताया की नौ दिवसीय इस कार्यक्रम को बेहतर बनाने के लिए समिति के एक एक सदस्य पूरे भक्ति,भाव के साथ जुटे हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *