जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने अपने प्रचार अभियान को तेज करते हुए एक भव्य रोड शो का आयोजन किया, जहां राज्यसभा सांसद एवं प्रसिद्ध अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी हरेराम सिंह के समर्थन में जनता से मतदान और उन्हें भारी मतों से जीत की अपील की। यह रोड शो जामुड़िया के मंडलपुर क्षेत्र

से प्रारंभ होकर बस स्टैंड मे जाकर समाप्त हुआ, जहां कोयल मल्लिक खुली गाड़ी में सवार होकर प्रत्याशी हरेराम सिंह के साथ विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया। रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे, इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साहपूर्ण का माहौल रहा।
