हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक बार फिर लैंडस्लाइड ने कहर बरपाया है। कुल्लू जिले के मणिकर्ण-बरशैणी मार्ग पर घटीगढ़ के पास भारी भूस्खलन हुआ, जिसकी चपेट में आकर एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि पहाड़ी से लगातार गिर रहे मलबे के बीच कार फंस गई थी, और कुछ ही देर बाद भारी चट्टानों की चपेट में आकर पूरी

तरह चकनाचूर हो गई। राहत की बात यह रही कि कार में सवार लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, इस लैंडस्लाइड के चलते मणिकर्ण-बरशैणी मार्ग एक बार फिर से वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

