एनटीपीसी चट्टीबरियातु ने सीएसआर के तहत सामुदायिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए एनटीपीसी चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना (सीबीसीएमपी) ने दो महत्वपूर्ण जनसंपर्क गतिविधियों का आयोजन किया, जिनका उद्देश्य क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं आजीविका के अवसरों में सुधार लाना था। अपने मासिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत, बिरहोर समुदाय के सदस्यों के बीच पोषण किट का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य पोषण संबंधी कमी को दूर करना तथा समुदाय में बेहतर स्वास्थ्य व्यवहार को बढ़ावा देना था। लाभार्थियों ने निरंतर मिल रहे सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया और ऐसे प्रयासों के उनके दैनिक जीवन पर सकारात्मक प्रभाव को रेखांकित किया। इसी क्रम में केरेडारी के अंचल अधिकारी राम रतन कुमार बरनवाल ने पगार में चल रहे मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का दौरा किया। यह प्रशिक्षण एनटीपीसी

एनएमएल–सीबीसीएमपी–सीडी सीएसआर के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य स्थानीय लोगों को सतत आजीविका से जुड़ी कौशल प्रदान करना है। दौरे के दौरान अधिकारी ने कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की तथा प्रतिभागियों से संवाद कर उन्हें आय सृजन एवं आत्मनिर्भरता के लिए इस प्रशिक्षण का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। ये पहलें सामुदायिक विकास के प्रति सीबीसीएमपी के समेकित दृष्टिकोण को दर्शाती हैं, जिसमें तत्कालिक कल्याण सहायता के साथ-साथ दीर्घकालिक क्षमता निर्माण को जोड़कर क्षेत्र में समावेशी विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है।

