पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों चुनाव प्रचार का एक अनोखा अंदाज देखने को मिल रहा है। बंगाली नववर्ष के मौके पर कोलकाता पोर्ट विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार Rakesh Singh ने हाथ में मछली लेकर प्रचार किया, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। दरअसल, Mamata Banerjee लगातार यह आरोप लगा रही हैं कि अगर बीजेपी सत्ता में आई तो बंगालियों के खान-पान, खासकर मछली और मांस पर रोक लग सकती है।

इसी बयान का जवाब देने के लिए बीजेपी ने यह अनोखा तरीका अपनाया। धोती-कुर्ता पहनकर राकेश सिंह ने लोगों के बीच जाकर संदेश दिया कि बीजेपी के सत्ता में आने पर किसी के खान-पान पर कोई रोक नहीं लगेगी। वहीं, इस पर जवाब देते हुए टॉलीगंज सीट से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार Aroop Biswas ने भी मछली के साथ प्रचार किया और अपने तरीके से वोटरों तक संदेश पहुंचाया। इस तरह मछली अब बंगाल की राजनीति में एक नया चुनावी मुद्दा बनती नजर आ रही है।

