द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन एकेडमी , बिशुनपुर,धनबाद के छात्रों ने सी बी एस ई की माध्यमिक परीक्षा में शत प्रतिशत परिणाम लाकर स्कूल का नाम रोशन किया । साक्षी कुमारी को 94.5 %, रोहित दूबे को 94.5%, आदित्य राज झा को 93.1%, अदिति कुमारी को 92%, संस्कार कुमार को 92 % , सौरभ कुमार को 91.5%, इशिका प्रसाद को 91%, सोहेल अख्तर को 91% एवं अभिमन्यु वर्मा को 90 % अंक प्राप्त हुआ। रोहित दुबे को

विज्ञान एवं आईटी में 97 अंक , आदित्य राज झा को अंग्रेजी में 98, साक्षी कुमारी को हिंदी , विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान में 96 अंक, पुष्पा कुमारी अभिमन्यु वर्मा को हिंदी में 96 अंक एवं सोहेल अख्तर को गणित में 90 अंक प्राप्त हुआ। निदेशक डॉक्टर उमेश प्रसाद सिंह , प्राचार्य मदन कुमार सिंह, उप प्राचार्या पुष्पा सिंह एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

