लाखों की लागत से बना वन विभाग का चेक नाका वर्षों से बंद पड़ा है। यह पाकुड़ हिरणपुर मुख्य सड़क स्थित पुराना डीसी ऑफिस के निकट गोकुलपुर में है। उक्त चेक नाका को वन विभाग द्वारा अवैध लकड़ी के परिवहन, जानवरों की तस्करी को रोकने के उद्देश्य से बनाया गया था।

दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रगतिशील पाकुड़ में विभाग सहित किसी का ध्यान इस ओर नहीं गया है। यह चेक नाका विभागीय लापरवाही के कारण हमेशा बंद रहता है, ताला में जंग लग गया है । मुख्य सड़क होने कारण हर दिन जिले के उपायुक्त सहित अन्य पदाधिकारी गुजरते है लेकिन इस प्रगतिशील पाकुड़ में किसी का ध्यान इस ओर नहीं आया है। जरूरत है इस पर पहल करने की ताकि नियमानुसार चेक नाका खुले और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बने

