श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। Indian Railway Catering and Tourism Corporation यानी IRCTC द्वारा “भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन” के तहत विशेष धार्मिक यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा 11 मई 2026 से शुरू होगी और 11 रात 12 दिनों तक चलेगी। इस यात्रा में श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे, जिनमें Mahakaleshwar Jyotirlinga, Omkareshwar Jyotirlinga, Dwarkadhish

Temple, Somnath Temple, Shirdi Sai Baba Temple, Trimbakeshwar Jyotirlinga और Grishneshwar Jyotirlinga शामिल हैं। यात्रा के लिए स्लीपर, 3AC और 2AC श्रेणियों में सुविधा उपलब्ध है, जिनकी कीमत क्रमशः ₹23,315, ₹41,570 और ₹50,410 प्रति व्यक्ति तय की गई है। यात्रियों को होटल में ठहरने, शुद्ध शाकाहारी भोजन, बस से लोकल भ्रमण, टूर एस्कॉर्ट और बीमा जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी। इच्छुक यात्री IRCTC की वेबसाइट या अधिकृत एजेंटों के माध्यम से बुकिंग कर सकते हैं। यह जानकारी हजारीबाग रेलवे स्टेशन में आयोजित प्रेस वार्ता में दी

