हजारीबाग में भारतीय जीवन बीमा निगम के मण्डल कार्यालय सहित विभिन्न कार्यालयों में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती व्यापक रूप से मनाई गई। इस अवसर पर बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मण्डल के बैनर तले एक सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता कॉमरेड अख्तर हुसैन ने की। मुख्य अतिथि अरविंद कुमार राणा ने अंबेडकर के विचारों को आधुनिक भारत के लिए मार्गदर्शक बताया। वक्ताओं ने बाबा

साहेब को सामाजिक न्याय, आर्थिक समानता और श्रमिक अधिकारों का प्रबल समर्थक बताया। साथ ही निजीकरण और नई श्रम संहिताओं पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों और पेंशनर संघ के सदस्यों ने भाग लिया और अंबेडकर के सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लिया।

