हजारीबाग के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मालवीय मार्ग में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा ने दीप प्रज्वलन और बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की। इस दौरान विद्यालय के आचार्य और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अपने संबोधन में प्रधानाचार्य ने कहा कि बाबा साहेब केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि

सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में छात्रों ने भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बाबा साहेब के जीवन और योगदान को प्रस्तुत किया। अंत में सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

