पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात आलम ने आज सदर प्रखंड अंतर्गत पंचायत झिकरहटी पश्चिम, उदयनारनपुर एवं क़िस्मतकदमसर के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस अवसर पर विधायक ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है, ताकि आम जनता को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकें। अपने दौरे के क्रम में विधायक ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए, ताकि समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने SIR के बारे में जानकारी देते हुए आम जनता को जागरूक किया। उन्होंने अपील की कि यदि किसी भी दस्तावेज या सूची में नाम संबंधी कोई त्रुटि हो, तो उसे गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द सुधार कराएं। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, मिरजाहन विश्वास, रामविलास महतो, मुखिया राजा, आबूतहर, सिराजुद्दीन शेख, अबस अली, डॉ. ऐनुल हक़, अनारूल शेख, जमीरुल अंसारी, मोनीरूल शेख, सोहिदुल शेख सहित कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

