हजारीबाग में ‘बैक टू स्कूल’ अभियान पर बैठक, 100% नामांकन का लक्ष्य |

हजारीबाग में ‘बैक टू स्कूल’ अभियान पर बैठक, 100% नामांकन का लक्ष्य |

RUR 2026 ‘बैक टू स्कूल’ अभियान पर जिला स्तरीय बैठक, शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य हजारीबाग के DIET परिसर में RUR 2026 ‘बैक टू स्कूल’ अभियान को सफल बनाने के लिए जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य स्कूल से बाहर रह गए बच्चों का पुनः नामांकन सुनिश्चित कर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना रहा। बैठक में “ड्रॉप बॉक्स” को शून्य करने का लक्ष्य तय किया गया, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। साथ ही, अगली कक्षा में जाने वाले सभी विद्यार्थियों का 100% नामांकन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि विद्यालयों को उनके पोषक क्षेत्र के आधार पर टैग किया गया है, जिससे नामांकन प्रक्रिया को मजबूत किया जा सके। साथ ही घर-घर संपर्क अभियान चलाकर समुदाय की भागीदारी बढ़ाने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला शिक्षा अधीक्षक सहित कई विभागों के अधिकारी, शिक्षाकर्मी एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे और अभियान को सफल बनाने के लिए समन्वित प्रयास पर बल दिया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *