कतरास में आयोजित आभार यात्रा के दौरान जनसमर्थन का अभूतपूर्व नजारा देखने को मिला। भगत सिंह चौक से शुरू हुई यात्रा स्टेशन रोड पहुंचकर विशाल आमसभा में बदल गई। इस कार्यक्रम में धनबाद नगर निगम के महापौर संजीव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया और माला पहनाकर अभिनंदन किया। आमसभा को संबोधित करते हुए

महापौर संजीव सिंह ने कहा कि जनता का यह स्नेह उनके लिए प्रेरणा है। उन्होंने कतरास क्षेत्र के विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और समस्याओं के समाधान के लिए लगातार काम करने का भरोसा दिलाया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। यह आभार यात्रा क्षेत्र में जनसमर्थन और जनविश्वास का प्रतीक बनकर उभरी।

