भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री मिसफिका हसन ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम मुद्दे पर मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा राजनीति के क्षेत्र में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में बेहतरीन प्रयास है।उन्होंने कहा

हर क्षेत्र में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराने वाली महिलाओं के लिए यह एक बुस्टर का काम करेगी एवं राजनीति के क्षेत्र में भी महिलाओं की प्रतिनिधित्व बढ़ेगी। मिसफिका हसन ने इस फैसले को की सशक्तिकरण हेतु अपरिहार्य बताया।

