हजारीबाग समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने जिलेभर से आए लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जनता दरबार के दौरान कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस दौरान भूमि मापी, बैंक ऋण माफी, चिकित्सा सहायता, रोजगार, आवास, म्यूटेशन और सड़क निर्माण जैसे कई अहम

मुद्दे उठाए गए। उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। साथ ही उन्होंने मामलों की नियमित मॉनिटरिंग और समयबद्ध समाधान पर जोर देते हुए कहा कि हर शिकायत का प्रभावी निपटारा होना चाहिए।

