अन्नदा महाविद्यालय, हजारीबाग के विद्यार्थियों के लिए ICMR–National Institute of Malaria Research (NIMR) फील्ड यूनिट, रांची का शैक्षणिक भ्रमण ज्ञानवर्धक साबित हुआ। इस भ्रमण में 75 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जहां उन्हें मॉलिक्यूलर बायोलॉजी और एंटोमोलॉजी जैसी उन्नत प्रयोगशालाओं को करीब से देखने का मौका मिला। कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिक-सी डॉ. प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को मलेरिया अनुसंधान

और जनस्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। साथ ही रिसर्च साइंटिस्ट स्वाति सिन्हा और अन्य विशेषज्ञों ने भी प्रयोगशाला तकनीकों की जानकारी साझा की। विद्यार्थियों ने राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची की मॉलिक्यूलर लैब का भी भ्रमण किया, जहां आधुनिक जांच प्रक्रियाओं को समझा। यह भ्रमण डॉ. आकाश गोराई के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसे प्राचार्य डॉ. नीलमणि मुखर्जी का पूरा सहयोग मिला। इस पहल से छात्रों के व्यावहारिक ज्ञान और शोध दृष्टिकोण को नई दिशा मिली।

