भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में जबरा स्थित प्रमंडलीय पंचायत प्रशिक्षण संस्थान में फील्ड ट्रेनरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी शशि प्रकाश सिंह ने प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण कर प्रतिभागियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागी आत्मविश्वास के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें और अपने-

अपने क्षेत्रों में जाकर इसे प्रभावी तरीके से लागू करें। उपायुक्त ने प्रशिक्षण सत्र को गहराई से समझने और तकनीकी पहलुओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रतिभागियों का मूल्यांकन कर फीडबैक लिया जाए और प्रशिक्षण प्रक्रिया को सरल व स्पष्ट बनाया जाए। 10 अप्रैल तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में चौपारण, बरही, बरकट्ठा, चलकुशा, पदमा, इचाक और विष्णुगढ़ प्रखंडों के प्रतिभागी शामिल हैं। कार्यक्रम में जनगणना निदेशालय रांची से आए मास्टर ट्रेनरों ने भी प्रशिक्षण दिया।

