गुरुवार की गिरावट के बाद आज भारतीय शेयर बाजारों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में BSE Sensex करीब 850 अंकों तक उछल गया, जबकि Nifty 50 24,000 के करीब पहुंच गया। बाजार में इस तेजी की सबसे बड़ी वजह बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी और ग्लोबल बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत रहे। वहीं, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी तेजी देखने को मिली। निफ्टी स्मॉलकैप-100 में

करीब 1.58% और निफ्टी मिडकैप-100 में 0.85% तक की बढ़त दर्ज की गई। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो 16 में से 14 सेक्टर हरे निशान में कारोबार करते नजर आए, जो बाजार की मजबूत स्थिति को दर्शाता है। कुल मिलाकर, बाजार में निवेशकों का भरोसा एक बार फिर लौटता दिख रहा है।

