अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया है कि ईरान, होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले टैंकरों से फीस वसूल रहा है। ट्रंप ने साफ कहा है कि ऐसा नहीं होना चाहिए और अगर ऐसा हो रहा है, तो इसे तुरंत बंद किया जाए। इसी बीच अमेरिका और ईरान के बीच 11 अप्रैल को पाकिस्तान में अहम बैठक होने वाली है। इस बैठक को लेकर पाकिस्तान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। अमेरिका से 30 सदस्यों की टीम इस्लामाबाद

पहुंचकर हालात का जायजा ले रही है। वहीं, तनाव के बीच इजरायल ने भी कार्रवाई तेज कर दी है। इजरायली सेना का कहना है कि उसने लेबनान में हिज्बुल्लाह के लॉन्च साइट्स पर हमले शुरू कर दिए हैं। यानि साफ है कि मिडिल ईस्ट में हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं और आने वाले दिन काफी अहम साबित हो सकते हैं।

