पाकिस्तान सुपर लीग के एक मैच के बाद बाबर आजम का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे विराट कोहली से तुलना किए जाने पर नाराज नजर आए। दरअसल, पेशावर जाल्मी की कप्तानी करते हुए बाबर ने 145 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 37 गेंदों में 43 रन बनाए, लेकिन वे मैच खत्म करने से पहले ही आउट हो गए। मैच के बाद एक पत्रकार ने उनसे सवाल किया कि कोहली भी इसी तरह खेलते हैं, लेकिन वे मैच

फिनिश कर देते हैं, आप क्यों नहीं कर पाते? इस सवाल पर बाबर आजम भड़क गए और कहा कि तुलना करना बंद करें। उन्होंने कहा कि वे भी कई बार मैच फिनिश कर चुके हैं और हर बार उनकी कोशिश टीम को जीत दिलाने की होती है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

