हजारीबाग में अंबा प्रसाद का पलटवार, विधायक पर निशाना |

हजारीबाग में अंबा प्रसाद का पलटवार, विधायक पर निशाना |

हजारीबाग में पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सदर विधायक प्रदीप प्रसाद पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वे स्वयं सरकार का हिस्सा हैं, जबकि भाजपा के विधायक विपक्ष में रहते हुए सरकार के कार्यों की सराहना कर रहे हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि हजारीबाग में प्रशासन भाजपा के प्रभाव में कार्य कर रहा है। विष्णुगढ़ के कुसुंबा में हुए मामले को लेकर अंबा प्रसाद ने कहा कि मुख्य आरोपी भीमराम का भाजपा से संबंध रहा है और उसके बड़े नेताओं के साथ तस्वीरें भी सामने आई हैं।

इसके बावजूद भाजपा के वरिष्ठ नेता इस संबंध को नकार रहे हैं, जो कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने आगे कहा कि इस मामले को लेकर उन्होंने डीजीपी से भी सवाल किए हैं। ऐसे में सदर विधायक प्रदीप प्रसाद को परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है। अंबा प्रसाद ने आरोप लगाया कि प्रदीप प्रसाद न सिर्फ उनके बयान पर टिप्पणी करते हैं, बल्कि उनके पहनावे को लेकर भी टिप्पणी करते हैं, जो एक जनप्रतिनिधि के लिए बिल्कुल अनुचित है। उन्होंने कहा कि एक महिला के प्रति इस तरह की टिप्पणी करना राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ है। प्रेस वार्ता के दौरान अंबा प्रसाद ने प्रशासन की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए और निष्पक्ष जांच की मांग की

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *