भभुआ में छत पर खेलते समय बालक गिरा, सिर में गंभीर चोट

भभुआ में छत पर खेलते समय बालक गिरा, सिर में गंभीर चोट

कुदरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में रविवार की सुबह एक हादसा हो गया, जिसमें एक 7 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बालक गांव निवासी किशन चौबे के पुत्र अंकित कुमार बताया जाता है, बताया गया कि अंकित कुमार शनिवार की सुबह अपने घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान छत के एक हिस्से में सुरक्षा के लिए बनी बाउंड्री (रेलिंग) नहीं होने के कारण खेलते-खेलते उसका संतुलन बिगड़ गया और वह अचानक नीचे गिर पड़ा। नीचे पक्का फर्श होने के कारण गिरते ही उसके सिर में गंभीर चोट लग गई और उसका सिर फट गया। घटना के तुरंत बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में परिजन घायल बच्चे को इलाज के लिए कुदरा स्थित सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन एंबुलेंस की सहायता से उसे सदर अस्पताल भभुआ लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक द्वारा भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है,डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है, इस घटना के बाद गांव में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि छतों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाएं अक्सर हो जाती हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *