भभुआ में शादी के नाम पर ठगी करने के मामले में बिचौलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार यूपी के चंदौली जिले के दाउदपुर निवासी जितेंद्र कुमार एवं भभुआ थाना क्षेत्र के मोकरी गांव निवासी लोचन चौहान के पुत्र प्रकाश चौहान बताया जाता है। पीड़ित पक्ष के अनुसार लड़की के कपड़े और कॉस्मेटिक के लिए 25 हजार तथा शादी के अन्य खर्चो के नाम पर 1 लाख 30 हजार रुपए बिचौलियों को दिए गए थे। लेकिन शादी के दौरान ही कुछ लोग लड़की का

भाई बताते हुए वहां पहुंच गए और दुल्हन को लेकर फरार हो गए। भागने के दौरान एक लोग की बाइक छूट गई जहां पीड़ित पक्ष ने भभुआ थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने का मांग किया। पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

