भाजपा के पूर्व मंत्री बृजकिशोर बिंद का भाजपा पर गंभीर आरोप,बोलें एनडीए सरकार में अपराधी मस्त सरकार पस्त, भाजपा में रहना है माननी होगी बात नहीं तो पार्टी से देते हैं निकाल एंकर—: कैमूर में भाजपा के पूर्व खनन मंत्री बृजकिशोर बिंद का भाजपा पर गंभीर आरोप,बोलें एनडीए सरकार में अपराधी मस्त हैं और सरकार पस्त है, यही नहीं भाजपा में रहना है माननी होगी बड़े नेताओं की बात नहीं तो पार्टी से कर देते हैं बाहर, ऐसे तो सभी नेता पार्टी बदलने के बाद एक दूसरे पार्टी पर आरोप प्रत्यारोप लगाते रहते हैं, वहीं राजद में शामिल होने के बाद केंद्र सरकार के पूर्व खनन मंत्री बृजकिशोर बिंद ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है। वहीं बृज किशोर बिंद ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि अभी एनडीए की सरकार चल रही है,और यह सरकार ऐसे नेताओं को पार्टी में शामिल करता है, जिन्हें कोई राजनीतिक ज्ञान नहीं होता वह सब एनडीए की बड़े नेताओं के इशारों पर काम करते हैं क्योंकि अगर भाजपा और एनडीए की सरकार आम को इमली कहे तो इन्हें इमली कहना होगा अगर ऐसा नहीं करते तो पार्टी से बाहर निकाल दिया जाता है,क्योंकि भाजपा में रह चुका हूं,

एनडीए की सरकार झूठ की सरकार है क्योंकि उनके द्वारा जो वादा किया जाता है वह धरातल पर पूरा नहीं किया जाता है। आगे उन्होंने कहा कि अभी एनडीए सरकार के द्वारा कहा जा रहा है कि लालू राज जंगल राज्य की सरकार थी लेकिन मैं एनडीए के बड़े-बड़े दिखाज नेताओं से पूछना चाहता हूं कि अभी जो राज चल रहा है वह कौन सा राज चल रहा है इस राज में किसी न किसी को दिनदहाड़े गोली मारकर या चाकू मार कर हत्या कर दिया जा रहा है और प्रशासन सुस्त पड़ा बैठा हुआ है,यह तो जंगल राज से भी बड़ा राज चल रहा है इसमें एनडीए सरकार की लापरवाही के कारण अपराधी मस्त है और सरकार पस्त है, यह एनडीए की सरकार निकम्मी है इसमें ऐसा ही होता रहेगा, क्योंकि आप देख रहे हैं कि इस सरकार में घूसखोरी चरम सीमा पर है, इस सरकार में सिर्फ लुट घसोंट चलता रहेगा, जबतक यह सरकार नहीं बदलता तब तक यह सब चलता रहेगा।

