धनबाद के बंगालीकोठी इलाके में अवैध कोयला माफिया के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। तीसरा थाना पुलिस, CISF और बीसीसीएल की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को छापेमारी की। टीम जब मौके पर पहुंची तो मुहाना पूरी तरह तैयार मिला, लेकिन वहां कोयले का कोई स्टॉक नहीं था। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि माफिया को पहले ही कार्रवाई की भनक लग गई थी और कोयला हटा दिया गया। यह

अवैध मुहाना रिहायशी इलाके के बीच संचालित हो रहा था, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका थी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में राहत की भावना है और सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता का संदेश भी गया है।

