बांका के बेलहर क्षेत्र में देवघर-सुल्तानगंज रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कार और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। घायलों को इलाज के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए रेफर किया गया है। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर

पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया गया है। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया है, वहीं मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

