रायगंज, हरिरामपुर और हबीबपुर में जनसभाओं में उमड़ी भीड़ के बाद ममता बनर्जी ने बड़ा राजनीतिक संदेश दिया। उन्होंने BJP पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी “बांग्ला विरोधी” सोच के साथ काम कर रही है और लोकतांत्रिक अधिकारों को कमजोर करने की साजिश रच रही है। ममता बनर्जी ने लोगों से अपील की कि वे राज्य के विकास, विरासत और सांस्कृतिक पहचान को बचाने के लिए तृणमूल कांग्रेस को मजबूत

जनादेश दें। उन्होंने कहा कि बंगाल की अस्मिता और भविष्य की रक्षा के लिए जनता को “जोराफूल” (TMC का चुनाव चिन्ह) पर भरोसा जताना होगा।

