पाकिस्तान के पंजाब में सरकार गाय और भैंस पालने पर रोजाना 30 रुपए फीस लगाने की योजना बना रही है। इसे ‘सुथरा पंजाब’ बायोगैस प्रोग्राम के तहत ग्रीन एनर्जी के रूप में पेश किया गया है। यह प्रोग्राम दिसंबर 2024 में शुरू हुआ था, जिसका मकसद कचरे से बायोगैस तैयार करना और ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देना है। विपक्षी दलों ने इस कदम की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘गोबर टैक्स’ बताया। उनका कहना है कि यह

महंगाई और चारे की बढ़ती कीमतों से जूझ रहे किसानों से पैसे निकालने का तरीका है और ग्रीन एनर्जी का नाम सिर्फ दिखावा है। सरकार और विपक्ष के बीच इस योजना को लेकर विवाद तेज़ हो गया है।

