अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान के सीमा क्षेत्रों में आए तेज भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक इस आपदा में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है। भूकंप के तेज झटके सीमा के कई इलाकों में महसूस किए गए, जिससे घरों और इमारतों को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। राहत और बचाव टीमें प्रभावित इलाकों में लोगों को सुरक्षित

निकालने और घायलों को इलाज मुहैया कराने में जुटी हैं। अधिकारियों के अनुसार नुकसान का आकलन अभी जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

