Mamata Banerjee ने उत्तर दिनाजपुर के मतदाताओं से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवारों को भारी बहुमत से जिताने की अपील की है। उन्होंने रायगंज से कृष्णा कल्याणी, इस्लामपुर से कनैयालाल अग्रवाल, गोलपोखर से मोहम्मद गुलाम रब्बानी, चाकुलिया से मिन्हाजुल आरफिन आजाद, करंदीघी से गौतम पॉल, हेमताबाद से सत्यजीत बर्मन, कालियागंज से निताई बैश्य और इटाहर से मोसारफ हुसैन के समर्थन में वोट करने को कहा।

ममता बनर्जी ने जनता से 23 अप्रैल को मतदान के दिन ईवीएम में ‘जोराफूल’ चिन्ह पर बटन दबाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह चुनाव राज्य के विकास, शांति और एकता के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

