जानकारी के अनुसार माइक्रो पैथोलॉजी विभाग में अचानक आग लग गई, जिसकी वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां

पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अच्छी बात यह रही कि सभी मरीजों और लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

