अमेरिकी वायुसेना ने ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियानों को और मजबूत करते हुए नया EA-37B Compass Call तैनात कर दिया है। इसकी आधिकारिक पुष्टि यूएस सेंट्रल कमांड ने की है। यह अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक अटैक एयरक्राफ्ट दुश्मन के रेडियो, रडार, GPS और कम्युनिकेशन सिस्टम को जाम करने में सक्षम है। इससे दुश्मन की सैन्य क्षमताओं को कमजोर कर अमेरिकी और सहयोगी हमलों को अधिक प्रभावी

बनाया जा सकेगा। विशेषज्ञों के अनुसार, इस तैनाती से क्षेत्र में चल रहे ऑपरेशंस में तकनीकी बढ़त मिलने की संभावना है, जिससे ईरान के रक्षा सिस्टम पर दबाव और बढ़ सकता है।

