दिल्ली के मेयर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। मेयर ऑफिस सिविक सेंटर में स्थित है। यह धमकी ईमेल और फोन कॉल के जरिए दी गई थी। सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम, बम निरोधक दस्ते और स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु का पता नहीं चला है। एक अधिकारी ने बताया कि धमकी ईमेल कथित तौर पर ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ के नाम से भेजा गया। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मेयर कार्यालय के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी और जांच जारी है।

