सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बलिहारपुर में नए सत्र 2026-27 के प्रारंभ हेतु हवन पूजन किया गया। विद्यालय के बहनों के द्वारा भक्ति भजन गाया गया। आचार्या नीलम जायसवाल एवं सुप्रिया मिश्रा के द्वारा हनुमान जयंती के उपलक्ष्य पर में सामुहिक रूप से हनुमान चालीसा एवं मानस पाठ किया गया। सत्र का शुभारंभ विद्यालय के सचिव राजेंद्र महतो एवं वार्ड पार्षद कृष्णा शर्मा के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन, पुष्पार्चन एवं सामुहिक वंदना कर किया

गया। विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य संदीप कुमार झा एवं विद्यालय कि प्रधानाचार्या हेमा कुमारी के द्वारा हवन पूजन किया गया। आचार्य संदीप कुमार झा के द्वारा मुख्य अतिथि राजेंद्र महतो वार्ड पार्षद कृष्णा शर्मा का परिचय कराया गया। मुख्य अतिथि कृष्णा शर्मा के द्वारा नए सत्र हेतु छात्रों को आशीर्वचन दिया गया। विद्यालय के सचिव राजेंद्र महतो ने छात्रों को नए सत्र में हर्षौल्लास के साथ अध्यापन करने बात कही गई। कार्यक्रम समापन के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

