पूजन एवं हवन के साथ द्वारिका मेमोरियल में नए सत्र का शुभारंभ |

पूजन एवं हवन के साथ द्वारिका मेमोरियल में नए सत्र का शुभारंभ |

आज दिनांक 1 अप्रैल 2026 को चैत्र माह की पूर्णिमा को द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन एकेडमी ,बिशनपुर ,धनबाद में नए सत्र का प्रारंभ हुआ। सर्वप्रथम विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकों ने बच्चों के आगमन के समय तिलक एवं अक्षत के साथ स्वागत किया। विद्यालय प्रशाल में सम्मेलन के उपरांत नए सत्र में बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना के लिए पूजन एवं हवन का आयोजन किया गया

, इसमें प्राचार्य मदन कुमार सिंह, उप प्राचार्या पुष्पा सिंह, एकेडमिक इंचार्ज सुबीमान दास, शिक्षक/ शिक्षिकाओं एवं षष्ठम से द्वादश वर्ग के कुछ छात्र , छात्राओं ने भाग लिया। सभी बच्चों ने शंख ध्वनि एवं मंत्रोच्चार के साथ ईश्वर के आशीर्वाद की कामना की। विद्यालय के निदेशक डॉ उमेश प्रसाद सिंह ने यह घोषणा की कि इस वर्ष विद्यालय के शुल्क में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *