बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मंगलवार को अमृतसर पहुंचीं, जहां उन्होंने स्वर्ण मंदिर में माथा टेका। इस दौरान उन्होंने दरबार साहिब में अरदास की और लंगर हॉल में जाकर सेवा करते हुए जूठे बर्तन भी धोए। प्रियंका

चोपड़ा का यह सरल और श्रद्धाभाव से भरा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। उनकी इस सेवा भावना ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि आस्था और सेवा सबसे बड़ा धर्म है।

