बंगाल चुनाव से पहले BJP-TMC में झड़प, फॉर्म-6 को लेकर विवाद |

बंगाल चुनाव से पहले BJP-TMC में झड़प, फॉर्म-6 को लेकर विवाद |

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबर सामने आई है। अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि बीजेपी अवैध तरीके से फॉर्म-6 जमा कर रही है। वहीं टीएमसी समर्थकों ने भी मेदिनीपुर से फॉर्म लाए जाने का दावा किया।

इस विवाद के बाद दोनों पक्ष चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। कुछ ही देर में स्थिति और बिगड़ गई और दोनों दलों के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। बीजेपी ने टीएमसी पर पथराव का आरोप लगाया, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया। फॉर्म-6 का इस्तेमाल नए मतदाताओं को वोटर लिस्ट में जोड़ने या स्थानांतरण के लिए किया जाता है, जिसको लेकर अब सियासी विवाद गहरा गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *