कैमूर के भभुआ में कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में करहगर के पूर्व विधायक संतोष कुमार मिश्रा ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि नोटबंदी, लॉकडाउन और अब गैस सिलेंडर जैसी समस्याओं से जनता लगातार परेशान हो रही है। उन्होंने महंगाई, गैस की किल्लत और बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर भी सरकार को घेरा और कहा कि

आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। साथ ही कांग्रेस नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के नेतृत्व में आंदोलन की घोषणा की गई। उन्होंने बताया कि 2 अप्रैल को बिहार के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर धरना और 3 अप्रैल को पटना में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

