पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच बड़ी कार्रवाई सामने आई है। कोलकाता के हावड़ा स्थित शालीमार स्टेशन पर रेलवे पुलिस ने एक व्यक्ति को विदेशी मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी के पास से करीब 45 लाख रुपये मूल्य की विदेशी करेंसी बरामद की गई है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इतनी बड़ी रकम कहां से आई और इसका इस्तेमाल कहां होना था। चुनाव के दौरान इस तरह की बरामदगी से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

