देहरादून में मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत

देहरादून में मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत

देहरादून के राजपुर इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मॉर्निंग वॉक पर निकले एक रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, जौहरी गांव के पास दो वाहनों के बीच ओवरटेकिंग को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते गोलीबारी में बदल गया।

इसी दौरान वहां से गुजर रहे ब्रिगेडियर को गोली लग गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनका इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं था। घटना के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और आरोपियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। एसपी प्रमोद कुमार के अनुसार, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *