भवानिपुर में सुवेंदु अधिकारी की रैली में भिड़े BJP-TMC समर्थक, जमकर हंगामा |

पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच कोलकाता के भवानिपुर में उस वक्त तनाव फैल गया, जब सुवेंदु अधिकारी की रैली के दौरान BJP और TMC समर्थकों के बीच झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि रैली के दौरान दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई।

मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस और सुरक्षाबलों ने तुरंत हस्तक्षेप कर हालात को काबू में किया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, जबकि चुनावी माहौल के बीच इस तरह की झड़प ने राजनीतिक गर्मी और बढ़ा दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *