राष्ट्रीय संगठन रामभक्त सेवा दल की ओर से श्री राम जन्मोत्सव एवं नवमी के अवसर पर हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत तोड़ाई से खेजुरदंगा, धनगरा होते हुए हिरणनदुबा के पहाड़ में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर हजारों की संख्या में रामभक्त मौजूद थे। रैली के दौरान श्री राम के नाम से गूंज उठा पूरा क्षेत्र, रामभक्त भगवा वस्त्र एवं झंडा लिए राम जन्मोत्सव मना रहे थे। कार्यक्रम के आयोजक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि संगठन के द्वारा एवं स्थानीय पहाड़िया समुदाय के ग्रामीणों के सहयोग से हिरण्डुबा के पहाड़ी टोला के पहाड़ में भव्य श्री राम जानकी हनुमान मंदिर के निर्माण को लेकर आज नींव रखा गया जो विधिवत यहां के ग्रामीणों के द्वारा पूजा अर्चना के साथ मूर्ति का स्थापना किया गया। इस जगह पर आज से भव्य मंदिर के निर्माण में जुटेंगे रामभक्त।

कार्यक्रम में हिरणपुर थाना का सहयोग रहा जिसके लिए संगठन के सदस्यों ने जिला प्रशासन का धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के उपरांत महा प्रसाद का भी वितरण किया गया। मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि सनातनी सागर, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रीतम सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्षा सह जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल, जिला महामंत्री दुलाल सिंह, जिला अध्यक्ष रतन भगत, कुंदन सिंह , विजय कुमार, आशीष कुमार, चेतन आनंद, सिंटू कुमार, मंटू पाण्डेय, शेषनाथ सहित हजारों की संख्या में सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद थे।

