रामनवमी के अवसर पर शहर के वार्ड नंबर तीन के छोटी अलिगंज में स्थित चैती दुर्गा मंदिर प्रांगण में बीते देर शाम को एनडीए के पूर्व प्रत्याशी सह समाजसेवी अज़हर इस्लाम बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे एवं विधि सम्मत पूजन आरती में शामिल हुए। दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष, सचिव व सह सचिव के द्वारा अज़हर इस्लाम का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

मौके पर अज़हर इस्लाम ने पूजा समिति के सभी सदस्यों और अलीगंज के सभी सम्मानित वासियों का तहे दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सद्भाव को मजबूत करते हैं और मिल-जुलकर रहने का संदेश देते हैं। अज़हर ने चैती दुर्गा पूजा मंदिर के विकास और निर्माण कार्य में आर्थिक सहयोग करने का आश्वासन दिया।

