हजारीबाग में 26 मार्च 2026 को रामनवमी और चैत्र अष्टमी के अवसर पर अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के बैनर तले भव्य शोभायात्रा निकाली गई। चंद्रवंशी परिवार की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों लोगों ने भाग लिया। शोभायात्रा की शुरुआत बड़ा अखाड़ा मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद भगवा ध्वज दिखाकर जुलूस को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया गया, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए बड़ा

खड़ा के पास समाप्त हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार चंद्रवंशी ने किया। इस दौरान अनूप भाई, वार्ड पार्षद रिंकू वर्मा, मोना देवी सहित कई सामाजिक व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। शोभायात्रा से पहले लोगों का भगवा पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य रामनवमी के दौरान नशे के प्रयोग को रोकने, नशा मुक्ति का संदेश देने और जुलूस में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का रहा। पूरा कार्यक्रम उत्साह, अनुशासन और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

