बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। जेडीयू नेता दिलेश्वर कामाईत ने लोकसभा स्पीकर को नोटिस सौंपकर गिरधारी यादव की सदस्यता खत्म करने की मांग की है। सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में की गई है। बताया जा रहा है कि गिरधारी यादव लंबे समय से पार्टी लाइन से अलग बयान दे रहे थे, जिससे जेडीयू नेतृत्व नाराज था। इससे पहले भी उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया जा चुका है,

लेकिन विवाद थमने के बजाय बढ़ता गया। अब मामला सीधे अयोग्यता की मांग तक पहुंच गया है। इस घटनाक्रम को Nitish Kumar के नेतृत्व में पार्टी अनुशासन को मजबूत करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। चुनावी माहौल में जेडीयू सख्ती दिखाकर संगठन पर नियंत्रण बनाए रखना चाहती है। अब सबकी नजर स्पीकर के फैसले पर टिकी है।

