कैमूर से इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की “समृद्धि यात्रा”को लेकर सियासत तेज हो गई है। जहां एक तरफ सीएम विकास योजनाओं की सौगात देने पहुंचे, वहीं दूसरी तरफ विपक्ष ने इस यात्रा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राजद ने कैमूर में इस यात्रा का विरोध करते हुए इसे “समृद्धि यात्रा” नहीं बल्कि “विदाई यात्रा” करार दिया है। राजद नेताओं का आरोप है कि राज्य में बेरोजगारी, महंगाई और अधूरे विकास

कार्यों से जनता परेशान है, और ऐसे में यह यात्रा सिर्फ राजनीतिक दिखावा है। वहीं जदयू और सरकार की ओर से दावा किया जा रहा है कि यह यात्रा राज्य के विकास की सच्चाई जनता तक पहुंचाने और नई योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए है। प्रशासन ने भी कार्यक्रम को लेकर कड़ी सुरक्षा और व्यापक तैयारियां की हैं। अब सवाल यह है कि क्या यह यात्रा वाकई विकास की तस्वीर दिखाएगी या फिर सियासी आरोप-प्रत्यारोप के बीच घिर कर रह जाएगी। कैमूर में “समृद्धि यात्रा” अब पूरी तरह से राजनीतिक रंग में रंगती नजर आ रही है।

