रामनवमी 2026 के अवसर पर हजारीबाग में जुलूस को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने को लेकर पुलिस लाइन में व्यापक ब्रीफिंग आयोजित की गई। इस दौरान उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह और पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने सभी जवानों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभाने, किसी भी परिस्थिति में पोस्ट न छोड़ने और टीमवर्क के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। जुलूस मार्गों को सेक्टर और जोन में बांटकर पुलिस बल की तैनाती की गई है, साथ ही अन्य जिलों से भी अतिरिक्त बल बुलाया गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता, भीड़ नियंत्रण,

निजी संपत्तियों की सुरक्षा और छतों पर अनावश्यक भीड़ को रोकने के निर्देश दिए गए। आपात स्थिति के लिए मेडिकल कैंप भी तैयार किए गए हैं। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह तैयार है और सभी अधिकारियों को समन्वय एवं संयम के साथ कार्य करने की आवश्यकता है, ताकि जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

